आपको बताते चलें कि जनपद का 29वां थाना तेजीबाजार प्रस्तावित हुआ है! जिसके लिए थानाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है! जिसमें पुलिस चौकी तेजीबाजार पर ही थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दुबे ने कार्यभार ग्रहण किया !
जबकि अभी तेजीबाज़ार थाना का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है ! इसलिए थाना संबंधित सभी कार्य पुलिस चौकी से ही किया जायेगा !
इस दौरान थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दुबे ने बताया कि इसके पहले मैं खुटहन थाने पर कार्यरत था जो कि जनपद कप्तान के निर्देशानुसार मुझे नवसृजित थाना तेजीबाज़ार का पहला थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है !
आज प्रथम दिन हम सभी लोग क्षेत्र में पैदल फ्लैगमार्च किए है ! उसी के साथ मैं अपनी जिम्मेदारियों पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा और साथ ही साथ अपराधों पर नियंत्रण रखते हुए अपराधियों के प्लान को कामयाब नही होने देंगे ! क्षेत्रीय जनता और व्यापारियों के साथ प्रशासन सदैव साथ रहेगी ! इस मौके पर थानाध्यक्ष महराजगंज, तेजीबाज़ार एस.आई.अरविंद सिंह टीम के तथा पूर्व जिलापंचायत सदस्य श्यामराज मौजूद रहे !
शेवन सैय्यद
इंडियन 24 सर्कल न्यूज़
संपादक जौनपुर ✍
0 Comments